BJP की राह पर चली विरोध करने वाली कांग्रेस, चलाएगी माह सदस्यता अभियान…

मध्यप्रदेश/ग्वालियर – मध्यप्रदेश में होने वाले उपचुनाव से पहले प्रदेश में सियासी घमासान मचा हुआ हैं। कोरोना काल के इस संकट के दौर में भी सभी पार्टियां अपनी अपनी राजनैतिक रोटियां सेकने में लगी हैं।
मामला ग्वालियर से हैं। जहां अब कांग्रेस भी बीजेपी कि राह पर चल पड़ी हैं। दरअसल, हालही में 3 दिनों तक बीजेपी का सदस्यता ग्रहण समारोह चला। जिसका कांग्रेस ने जमकर विरोध किया।
लेकिन अब कांग्रेस भी उसी राह पर चल पड़ी हैं। कांग्रेस ने भी महा सदस्यता अभियान की घोषणा की हैं। वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में बुधवार 26 अगस्त को कांग्रेस महा सदस्यता अभियान चलायेगी जिसमें हजारों नागरिकों के कांग्रेस में शामिल होने का दावा किया गया हैं।
बता दे कि आज सुबह 11 बजे मेला परिसर स्थित कन्वेंशन हॉल में कांग्रेस का महा सदस्यता अभियान प्रारंभ होगा। मेला परिसर का कन्वेंशन हॉल भी उसी स्थान में से एक है जहां तीन दिनों तक भाजपा का सदस्यता ग्रहण समारोह चला।