जबलपुर :- पुजारी और और टीम द्वारा मंदिर परिसर में वितरित किया जा रहा है भोजन

जबलपुर से अजय पिंटू शुक्ला की रिपोर्ट:- पीड़ित मानवता की सेवा के लिए सिविल लाइन स्थित साईं मंदिर के पुजारी व उनकी टीम के द्वारा  पीड़ित मानवता की सेवा को मध्य नजर रखते हुए विगत 21 दिनों से लगातार स्वयं उनके और उनकी टीम के द्वारा यह सेवा कार्य किया जा रहा है. 

पंडित राजा पांडे ने बताया कि अमेरिका में रहने वाले और जबलपुर में जन्मे बलदेव बाग कुकरी निवासी शुक्ला परिवार के द्वारा धारावी इस कार्य में पूरा सहयोग प्रदान किया जा रहा है.

पुजारी ने बताया कि यह Corona जैसी वैश्विक महामारी के चलते जहां मानव जीवन तितर-बितर ध्वस्त हो चुका है उसे पुनः सजाने और संवारने के लिए तथा कोई भी व्यक्ति जरूरतमंद और भूखा ना रहे इसीलिए रोजाना सुबह 9:00 बजे से मंदिर परिसर से जरूरतमंदों को अनाज सामग्री का वितरण लगातार किया जा रहा है और जब तक ऐसी स्थितियां हमारे सामने हैं ऐसा कार्य लगातार यूं ही चलता रहेगा

Exit mobile version