सभी खबरें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार की विपक्ष के सांसदों से कोरोना पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा चर्चा,

नई दिल्ली / गरिमा श्रीवास्तव:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra Modi) ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (Video Confrencing) के जरिए पहली बार विपक्ष के सांसदों से बात की. इसमें सांसद निधि और लॉक डाउन को लेकर चर्चा किया गया. कई विपक्ष के सांसदों ने सांसद निधि में कटौती को लेकर नाराजगी जताई है.
कांग्रेस के गुलाम नबी आजाद, टीएमसी के सुदीप बंदोपाध्याय, शिवसेना के संजय राऊत, राकांपा के शरद पवार, समाजवादी पार्टी के रामगोपाल यादव समेत कई सांसदों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा की गई.
अभी लॉकडाउन की तिथि एक्सटेंड करने पर कोई विचार नहीं किया गया है.




