सतना :- लॉकडाउन के बीच 20 अप्रैल से खुलेंगे सभी शासकीय कार्यालय

सभी शासकीय कार्यालय 20 अप्रैल से खुलेंगे
 
 सतना / मैहर से सैफी खान की रिपोर्ट:- जिले में संचालित सभी शासकीय कार्यालय 20 अप्रैल से निर्धारित समयानुसार संचालित होगे।

कार्यालय में राजपत्रित श्रेणी-1 एवं 2 के सभी अधिकारी अनिवार्यतः उपस्थित रहेंगे। सभी फील्ड स्टाफ अपने-अपने कार्य़क्षेत्र मे उपस्थित रहकर कार्य करेंगे। इसी प्रकार कार्यालयीन श्रेणी-3 एवं श्रेणी-4 सप्ताह में 2 दिवस उपस्थित रहेंगे। निर्देश दिए हैं कि सभी विभाग/कार्यालय प्रमुख अधिकारी इनका रोस्टर बनाएंगे। यह व्यवस्था 3 मई या शासन के आगामी आदेश तक जारी रहेगी।

आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य, खाद्य व्यवस्था, उपार्जन से जुड़े सभी कार्य और सेवाएं पूर्णतः चालू रहेंगी/खुलेंगी।

Exit mobile version