.jpeg)
Bhopal Desk:Garima Srivastav
आज कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पूरे देश भर के श्रमिकों के रेल एवं बस का किराया उठाने के लिए एलान किया है. जिसके बाद मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamalnath)ने सोनिया गांधी और कांग्रेस कमेटी(Congress Commitee) के इस निर्णय का स्वागत किया है.
जानिए कमलनाथ ने ट्वीट कर क्या कहा:-
मज़दूरों के रेल एवं बस का किराया कांग्रेस पार्टी उठायेगी..
मैं, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जी द्वारा मज़दूरों के घर लौटने के किराये का खर्च वहन करने संबंधी निर्णय का स्वागत करता हूँ।
https://twitter.com/OfficeOfKNath/status/1257204823843168256?s=19
सोनिया गांधी(Sonia Gandhi) के एलान के बाद रेलवे की ओर से आई एक रिपोर्ट में यह कहा गया है कि श्रमिको (Labours)से किसी भी तरह का कोई भी किराया वसूल नहीं किया जा रहा है। उनके जगह राज्यों से भी सिर्फ कुल लागत का 15 प्रतिशत किराया ही लिया जा रहा है। न्यूज़ एजेंसी ANI के हवाले से मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि श्रमिको से कोई भी किराया नहीं वसूला गया है।