सतना :- बदमाशों ने कॉन्स्टेबल की ट्रैक्टर से कुचलकर की हत्या

सतना :- बदमाशों ने कॉन्स्टेबल की ट्रैक्टर से कुचलकर की हत्या

सतना/गरिमा श्रीवास्तव :- सतना(Satna) से इस वक्त बेहद बुरी खबर सामने आई है. जहां बदमाशों ने कॉन्स्टेबल प्रबल प्रताप सिंह की ट्रैक्टर से कुचल कर हत्या कर दी है.  जिसके बाद दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. और वही कॉन्स्टेबल प्रबल प्रताप सिंह को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई. 

 दरअसल यूपी में डीजल के दाम कम है जिसके बाद यूपी के कुछ लोग डीजल लाकर सीमावर्ती इलाके में बेचा करते हैं. इस घटना की जानकारी पाते हुए कॉन्स्टेबल प्रबल प्रताप सिंह ने एक ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश की जिसके बाद बदमाशों ने उन पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया…. पहले यह घटना एक दुर्घटना लग रही थी पर जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो ग्राम वासियों ने संपूर्ण जानकारी दी जिसके बाद 2 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और चार थानों के पुलिस को उनकी गिरफ्तारी के लिए लगा दिया गया है.

 आपको बता दें कि कॉन्स्टेबल प्रबल प्रताप सिंह यूपी के रायबरेली के रहने वाले थे और वह पिछले 3 सालों से नयागांव थाने में तैनात थे. 

 यह संपूर्ण घटनाक्रम चित्रकूट के नयागांव थाना क्षेत्र के पथरा गांव की है. पुलिस की मानें तो जांच में सामने आया है कि केरोसिन लेकर जा रहे ट्रैक्टर को रोकने के दौरान कांस्टेबल पर ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या को दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई थी. 

Exit mobile version