ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, मचा हड़कंप

ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, मचा हड़कंप

 नई दिल्ली/ गरिमा श्रीवास्तव:- ज्योतिरादित्य सिंधिया (JyotoradityaScindia)और उनकी मां माधवी राजे की कोरोनावायरस रिपोर्ट(Corona Report) अब पॉजिटिव आ गई है. जिसके बाद सिंधिया समर्थकों के बीच हड़कंप मच गया. 

 आपको बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां में कोरोना के कुछ लक्षण पाए गए थे जिसके बाद उन्हें दिल्ली के साकेत नगर स्थित मैक्स अस्पताल (Max Hospital)में भर्ती किया गया था.  फिर वहां पर उनकी कोरोनावायरस टेस्टिंग की गई और अभी उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. 

मैक्स अस्पताल ने उनके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की है। भाजपा की ओर से राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया भोपाल से दिल्ली चले गए थे। सिंधिया के समर्थकों में  इस खबर को लेकर हड़कंप मच गई है. सभी उनके  और उनकी माता जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं.

 अब ज्योतिरादित्य सिंधिया के पूरे परिवार की कोरोनावायरस टेस्टिंग की जा रही है और यह बात पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आखिर सिंधिया और उनकी मां को कोरोना कैसे हुआ. 

 ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां के संपर्क में आए सभी लोगों को अब क्वॉरेंटाइन किया जाएगा. बता दे कि लॉक डाउन शुरू होने से ही वह अपने दिल्ली के निवास स्थान में पूरे परिवार के साथ है. 

Exit mobile version