कोरोना काल के बीच राजनीति:-प्रियंका गांधी को नसीहत देने से पहले अपना मप्र देख लो जहां मौत और मातम जारी है – जीतू पटवारी
.jpeg)
भोपाल/गरिमा श्रीवास्तव:-इन दिनों प्रियंका गांधी द्वारा मजदूरों के लिए एक हजार पर भिजवाने पर लगातार उत्तर प्रदेश में सियासत जारी है. योगी सरकार (Yogi Government)और प्रियंका गांधी के बीच लगातार लटक और चल रहा है अब यह राजनीति मध्यप्रदेश(Madhya Pradesh) में भी पहुंच गई है.इसी बीच शिवराज सिंह चौहान ने प्रियंका गांधी(Priyanka Gandhi) पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रियंका जी, संकट की इस घड़ी में अपनी निकृष्टतम राजनीति के लिए मजदूरों को मोहरा मत बनाइये। उनकी हाय लगेगी। उनके साथ-साथ यह देश और दुनिया भी आपकी कथनी और करनी में अंतर को साफ-साफ देख रही हैं। छल नहीं, सेवा कीजिए, यही सच्ची राजनीति हैं।
जबकि एक अन्य ट्वीट में सीएम शिवराज ने कहा कि प्रियंका जी, अगर आपको सच में श्रमिकों की मदद करनी है, तो मध्यप्रदेश आइए। हमारे यहां की व्यवस्थाएं देखिए, सीखिए; उससे आपको मदद मिलेगी। मध्यप्रदेश की धरती पर आपको कोई मजदूर भूखा, प्यासा और पैदल चलता हुआ नहीं मिलेगा। हमने कारगर इंतजाम किए हैं।
अब शिवराज सिंह (Shivraj Singh Chauhan)के इस बात पर कांग्रेस चुप रहे ऐसा हो भी नहीं सकता नहीं, पलटवार करते हुए पूर्व मंत्री जीतू पटवारी (Jitu Patwari)ने भी बड़ा बयान दिया है.
जानिए जीतू पटवारी ने क्या कहा :-
शिवराज जी,
मप्र के 40 मज़दूरों की मौत हो चुकी है, वहीं मज़दूरों के नंगे पाँव, पैदल, बैलगाड़ी, हाथगाड़ी, एक बैल-एक बालक और सीमेंट मिक्सर जैसे वाहनों से आने के दृश्य मप्र के ही हैं।
प्रियंका गांधी जी को नसीहत देने से पहले अपना मप्र देख लो जहां मौत और मातम जारी है।
https://twitter.com/INCMP/status/1263022578257375237?s=19

.jpg)

.jpeg)
