Breaking:-मध्य प्रदेश में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की परीक्षाएं स्थगित

 भोपाल / गरिमा श्रीवास्तव:– उच्च शिक्षा विभाग की परीक्षाएँ 29 जून से 31 जुलाई और तकनीकी शिक्षा विभाग की परीक्षाएँ 16 जून से 31 जुलाई से होनी थी। सरकार ने अभी तक नई तारीखों का ऐलान नहीं किया है.नयी तारीख़ें फिलहाल बाद में घोषित की जाएंगी.

 

 आपको बता दें कि बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय,  आरजीपीवी इत्यादि समेत कुछ कॉलेजों ने सेमेस्टर परीक्षाएं कराने के लिए टाइम टेबल भी जारी कर दिए है. 

 पर अब सरकार ने सभी परीक्षाओं को आगामी घोषणा तक स्थगित कर दिया है. 

Exit mobile version