सभी खबरें

दिग्विजय सिंह ने दिया अरुण यादव को आशीर्वाद! खंडवा सीट पर अरुण यादव की टिकट पक्की? 

दिग्विजय सिंह ने दिया अरुण यादव को आशीर्वाद! खंडवा सीट पर अरुण यादव की टिकट पक्की 

  •  मध्यप्रदेश में उप चुनाव की तारीख घोषित
  •  कमलनाथ से मिलने पहुंचे अरुण यादव
  •  दिग्विजय सिंह के शुभकामना देने के बाद सियासत तेज 

भोपाल/गरिमा श्रीवास्तव :- मध्यप्रदेश की खंडवा लोकसभा सीट पर 30 अक्टूबर को होने वाले मतदान से पहले बवाल मच गया है। टिकट को लेकर कांग्रेस में घमासान की स्थिति बन गई है। दरअसल, इस सीट से कांग्रेस से अरुण यादव को टिकट मिलने की उम्मीद है, लेकिन बुरहानपुर से निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा अपनी पत्नी को उम्मीदवार बनाने के लिए ताकत लगा रहे हैं।

 इसी बीच दिग्विजय सिंह ने अरुण यादव के ट्वीट पर कोट रीट्वीट करते हुए शुभकामनाएं दी हैं.

 लिखा है शुभकामनाएं अरुण.

https://twitter.com/digvijaya_28/status/1443485288597110784?s=19

 बताते चले कि अरुण यादव ने ही आज ट्वीट करते हुए यह बात कही थी कि कल दिनांक 1 अक्टूबर 2021 को खण्डवा एवं पंधाना विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक, मंडलम, सेक्टर पदाधिकारियों को प्रशिक्षण, चुनाव प्रबंधन कार्यशाला का कार्यक्रम ।

 वहीं दूसरी तरफ सुरेंद्र सिंह शेरा ने भी उपचुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है उन्होंने कहा कि टिकट कांग्रेस से सिर्फ उनकी पत्नी को ही मिलेगा। अरुण यादव का नाम तय होने पर शेरा ने कहा कि कहां से तय हो गया अरुण यादव का नाम? क्या बी फार्म मिल गया उन्हें? आम आदमी की सुनेंगे तो सिर्फ जयश्री का ही नाम आएगा। शेरा ने कहा कि खंडवा सीट से मेरी पत्नी जयश्री का ही टिकट फाइनल होगा। कांग्रेस से जयश्री को ही टिकट मिलेगा। 

 

टिकट का प्रबल दावेदार मानते हुए शेरा ने कहा कि कांग्रेस में टिकट के लिए उन्होंने कमलनाथ, दिग्विजय सिंह समेत संगठन के सभी लोगों तक अपनी बात पहुंचा दी है। मालूम हो कि खंडवा से दिग्गज अरुण यादव टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। वहीं, सुरेंद्र सिंह शेरा ने भी टिकट की मांग कर दी है.

पर दिग्विजय सिंह के शुभकामना देने के बाद सियासी गलियारों में यह चर्चा होने लगे हैं कि खंडवा सीट से अरुण यादव की टिकट पक्की है.

 आगे देखना होगा कि आलाकमान की तरफ से किसे प्रत्याशी घोषित किया जाएगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button