जनता की जेब पर मार, फिर बढ़े गैस सिलेंडर के दाम, 73 रूपए की हुई बढ़ोतरी

जनता की जेब पर मार, फिर बढ़े गैस सिलेंडर के दाम, 73 रूपए की हुई बढ़ोतरी
देश में जनता की जेब पर महंगाई की मार लगातार पड़ रही है. एक बार फिर से रसोई गैस की कीमतों में इजाफा हुआ है.
सरकारी तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडर की कीमतों में 73.5 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा किया है। कंपनियों ने इस महीने सिर्फ कॉमर्शियल गैस की कीमतों में इजाफा किया है। वहीं, घरेलू रसोई गैस पुरानी दर पर ही मिलेंगी। दिल्ली में 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम 1,500 रुपये से बढ़कर 1623 रुपये प्रति सिलेंडर गए हैं।
लगातार पेट्रोल डीजल और रसोई गैस की कीमतों में इजाफा को लेकर विपक्ष सरकार पर निशाना साध रही है पर इन सबके बीच कीमतें कम होने की जगह बढ़ाई जा रही हैं.
14.2 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर की कीमतें पिछले महीने वाली चलेंगी। जुलाई महीने में तेल कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 25.50 प्रति सिलेंडर बढ़ोतरी का एलान किया था.
इंदौर में निकाली गई दो पहिया वाहन की अर्थी :-
इंदौर में महंगाई के खिलाफ यूथ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया है. जहां दो पहिया वाहन की अर्थी निकाली गई है.



