सीएम शिवराज ने भी बनाई कोटा से बच्चों को वापस बुलाने की योजना, यहां जानिए मुख्यमंत्री की पूरी तैयारी
.jpeg)
भोपाल / गरिमा श्रीवास्तव :-
Corona संक्रमण के दौरान राजस्थान के कोटा में फंसे उत्तर प्रदेश के कई छात्रों को अपने प्रदेश बुलवाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोटा में फंसे इंजीनियरिंग और मेडिकल की तैयारी कर रहे छात्रोंं को 250 बसें भेजकर वापस बुलाया था।
अब इसी कड़ी में बड़ी खबर मध्य प्रदेश से भी सामने आई है कि, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी अपने प्रदेश के छात्र छात्राओं को कोटा से वापस लाने की तैयारी कर ली है. एक-दो दिन के भीतर ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान श्योपुर से बच्चों को वापस लाने के लिए 50 सीटर की 100 बसें भेजेंगे.
बताया जा रहा है कि राजस्थान के कोटा में मध्यप्रदेश के करीब 2500 बच्चे इस लॉक डाउन के बीच फंसे हुए हैं.
राजस्थान के कोटा में अध्ययनरत छात्रों हेतु राज्य शासन द्वारा उन्हें वापस लाने के लिए, बस सुविधा प्राप्त कराने के लिए 20 अप्रैल 2020 से शाम 5:00 बजे तक उनके अभिभावक कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 7587988381 पर संपर्क कर अपने बच्चों का नाम पता एवं उनके दूरभाष नंबर उपलब्ध करा सकते हैं।




