सभी खबरें
इस तारीख को आ सकता है छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट

10 जून तक आ सकता है छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट
रायपुर / गरिमा श्रीवास्तव:- छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा(Chattisgarh Board Exam) का रिजल्ट 10 जून तक आ सकता है. आपको बता दें कि कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य लगभग पूरा हो चुका है. सरकार रिजल्ट निकालने की लगभग तैयारी कर चुकी है.
साथ ही यह भी बता दें कि लॉक डाउन के कारण जिन विषयों की परीक्षाएं नहीं हो सकी थी उन विषयों में बोनस अंक मिलेंगे.
जिला शिक्षा अधिकारी पी दास रथी(P.Das Rathi) ने बताया कि लॉक डाउन (Lock down)के कारण छत्तीसगढ़ बोर्ड की परीक्षा में दो विषयों की परीक्षा नहीं हो पाई थी. जिसके बाद अब बच्चों को उन विषयों में बोनस अंक आंतरिक परीक्षा के आधार पर दिए जाएंगे.




