मध्यप्रदेश में अब 28 सीटों पर उपचुनाव होना लगभग तय, 114 से 88 विधायकों में सिमटी कांग्रेस

मध्यप्रदेश में अब 28 सीटों पर उपचुनाव होना लगभग तय, 114 से 88 विधायकों में सिमटी कांग्रेस

 भोपाल/गरिमा श्रीवास्तव:-  मध्य प्रदेश में उपचुनाव को लेकर लगातार सियासत शुरू है वही आज कांग्रेस के ब्यावरा विधानसभा सीट से विधायक रहे गोवर्धन सिंह दांगी का निधन हो गया. जिसके बाद अब मध्य प्रदेश की विधानसभा सीटों में से एक और सीट खाली हो गई है. 

 इसे लेकर अब लगभग गया बाद तय माना जा रहा है कि मध्यप्रदेश में अब 27 नहीं 28 सीटों पर उपचुनाव तय है. 

 114 विधायकों की कांग्रेस पार्टी 88 विधायकों पर सिमटी:- 

 विधायक गोवर्धन सिंह दांगी कोरोना संक्रमण की वजह से दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे जिसके बाद आज उनका दुखद निधन हुआ. कांग्रेस पार्टी में शोक की लहर डूब गई है. चुनाव के बाद 114 विधायकों की कांग्रेस पार्टी अब महज 88 विधायकों में सिमट गई है. 

 आने वाले समय में अब 28 सीटों पर उपचुनाव हो सकते हैं

 

Exit mobile version