Big Breaking :-मीडिया को Hathras में प्रवेश लेने की मिली अनुमति

Big Breaking :-मीडिया को Hathras में प्रवेश लेने की मिली मंजूरी 

 हाथरस / गरिमा श्रीवास्तव:-इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही हैं, अब हाथरस के पीड़िता के गांव में मीडिया को जाने की मंजूरी मिल गई है. 

 कल तक पुलिस मीडिया को गांव के अंदर नहीं जाने दे रही थी उनका कहना था कि जब तक ऐसा ही अपना काम कर रही है तब तक मीडिया को भी गांव के अंदर प्रवेश नहीं मिलेगा. 

 हाथरस मामले पर उमा भारती ने किया था ट्वीट

उमा भारती ने मुख्यमंत्री योगी को संबोधित करते हुए शुक्रवार की शाम एक के बाद एक कई ट्वीट कर हाधरस घटना पर टिप्पणी की। उन्होंने लिखा, ‘आदरणीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आपको जानकारी होगी ही कि मैं कोरोना पॉजिटिव होने से एम्स ऋषिकेश में कोरोना वार्ड में भर्ती हूं। मैं कोरोना वार्ड में बहुत बेचैन हूं। अगर मैं कोरोना पॉजिटिव न होती तो मैं उस गांव में उस परिवार के साथ बैठी होती। एम्स ऋषिकेश से छुट्टी होने पर मैं हाथरस में उस पीड़ित परिवार से जरूर मिलूंगी।’

Exit mobile version