सभी खबरें

ये कैसा विरोध ? कल तक जो कर रहें थे बायकॉट चाइना, आज वही धड़ल्ले से खरीद रहें हैं मेड इन चाइना !

ये कैसा विरोध ?कल तक जो कर रहें थे बायकॉट चाइना,आज वही धड़ल्ले से खरीद रहें हैं मेड इन चाइना!

 Bhopal Desk:Garima Srivastav

लद्दाख बॉर्डर (Laddakh Border)पर चीन(China) के साथ झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे, तो वही सूत्रों के माध्यम से यह भी खबर थी कि भारतीय जवानों ने भी चीनी सेना के 43 जवानों काे ढेर कर दिया था. 
पर भारत ने अपने सीमावर्ती जवानों को खो दिया जिसके बाद  भारतीयों के जहन में आक्रोश उत्पन्न हो गया है.. लोग धड़ल्ले से बॉयकाट चाइना (Boycott China)कर रहे हैं. कई जगहों पर लोगों ने अपनी चाइनीस कंपनी की टीवी को छत से नीचे भी फेंक दिया.

 तो वही देखने को यह भी मिला कि जो लोग बाय काट चाइना कर रहे थे वह तेजी से सेल पर मोबाइल आते ही टूट पड़े.आजAmazon India पर 12 बजे Mi note 9 फ़ोन की ऑनलाइन सेल थी. बस फिर क्या, देशभक्ति महज़ 30 सेकंड में बिक गई!

 वही बॉयकाट चाइना मध्यप्रदेश में भी देखने को मिली। मध्यप्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर झालर और खिलौने फेंककर chinese products का विरोध किया.. तो बस फिर इस बात पर भी प्रदेश में राजनीति छिड़ गई.. 
 जिसके बाद मध्यप्रदेश कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भाजपा पर निशाना साधा है और कहा की मप्र बीजेपी ने लिया चीन से बदला-
—2 पुराने खिलौने व 2 चाइनीज़ झालर फेंककर चीन की कमर तोड़ी..!

हँसो मत ! ये जनता को वो समझते हैं। 

 एक तरफ सीमा पर सेना के जवान शहीद हुए तो दूसरी तरफ जवानों की शहादत पर देश में राजनीति शुरू हो गई है… जाने आने वाले दिनों में यह ओछी राजनीति करने वाले राजनेता और क्या-क्या करेंगे.. !

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button