MP Byelection Result Live:- भोपाल में भाजपा दफ़्तर पर जश्न की तैयारी, शुरुआती रुझान में 28 में से 18 सीटों पर भाजपा आगे

MP Byelection Result Live:- भोपाल में भाजपा दफ़्तर पर जश्न की तैयारी, शुरुआती रुझान में 28 में से 16 सीटों पर भाजपा आगे
भोपाल/गरिमा श्रीवास्तव:- भाजपा शुरुआती रुझान में 18 सीटों पर कांग्रेस से आगे चल रही है. कॉन्ग्रेस 8 सीट पर तो वहीं अन्य 2 सीट पर आगे हैं
भोपाल के भाजपा दफ्तर पर जश्न की तैयारी शुरू हो गई है. भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का कहना है कि वह मध्यप्रदेश में एक बार फिर से अपनी सरकार बनाने जा रहे हैं.
डबरा विधानसभा से मंत्री इमरती देवी 500 वोटों से आगे चल रहीं हैं। सुरखी सीट से भाजपा प्रत्याशी मंत्री गोविंद सिंह 3000 वोटों से आगे चल रहे हैं.
बमोरी से भाजपा प्रत्याशी आगे. ग्वालियर पूर्व से भाजपा प्रत्याशी 500 वोटों से आगे चल रहे हैं. बदनावर में मंत्री व भाजपा प्रत्याशी राजवर्धन सिंह 1650 वोटों से आगे चल रहे हैं.
देवास से हरदीप सिंह डंग आगे चल रहे हैं. ब्यावरा से नारायण सिंह पवार 1000 वोटों से आगे चल रहे हैं.
आगर से कांग्रेस की विपिन वानखेड़े पंद्रह सौ वोटों से आगे चल रहे हैं. अनूपपुर से भाजपा प्रत्याशी ग्यारह सौ वोटो से आगे हैं. अंबाह से कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे हैं. भांडेर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी फूल सिंह बरैया आगे चल रहे हैं.
नेपानगर सीट से भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा कास्डेकर आगे हैं

.jpeg)


