
Bhopal Corona Update:- करोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 1153, बीते 24 घंटे में सामने आए इतने मामले
Bhopal Desk:Garima Srivastav
मध्य प्रदेश में इंदौर Corona संक्रमण को लेकर हॉटस्पॉट बना हुआ है. तो वहीं राजधानी भोपाल (Bhopal)में भी मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है.भोपाल में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 38 नए केस सामने आए हैं
अब राजधानी में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1153 हो चुकी है. तो वही कोरोना से 40 लोग जान गंवा चुके हैं.
745 लोगों ने राजधानी में कोरोना संक्रमण को मात दिया है……
वही महाकाल की नगरी उज्जैन(Ujjain) में पुलिस ने कांटेक्ट ट्रेसिंग (Contact Tracing)के लिए बाहर से आए हुए लोगों की जानकारी देने पर इनाम रखा है. ताकि जो लोग भी इस वक्त बाहर से आ रहे हैं उनके बारे में जल्द से जल्द पता लगाया जा सके.
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्थिति को लेकर लगातार बैठक कर रहे हैं. शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोविड-19 का संक्रमण रोकना ही इस वक्त हमारी प्राथमिकता है. सभी जिले पूरी सावधानी से ऐसे कार्य करें कि संक्रमण कहीं भी नहीं फैले. ईद का त्यौहार घर पर रहकर ही मनाएं। फिजिकल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन करें.