सभी खबरें

Rajasthan Politics:- "पायलट" के प्लेन की सवारी करने वाले भंवर लाल शर्मा "पायलट" की "प्लेन लैंडिंग" से पहले पहुंचे जयपुर!

Rajasthan Politics:- पायलट की प्लेन की सवारी करने वाले भंवर लाल शर्मा पायलट की प्लेन लैंडिंग से पहले पहुंचे जयपुर

 पायलट खेमे में शामिल हुए भंवर लाल शर्मा अब सचिन पायलट से पहले ही जयपुर पहुंच गए. जयपुर पहुंचते हुए उन्होंने सीएम अशोक गहलोत से मुलाकात भी की. ऐसा मालूम हो रहा था कि जैसे वह इंतजार ही कर रहे हैं कि कब सचिन पायलट वापस पार्टी में जाने के लिए हामी भरे. अभी पायलट जयपुर पहुंचे भी नहीं थे कि भंवर लाल शर्मा जयपुर पहुंच गए और उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात भी की.

 अशोक गहलोत ने पहले भी कहा था कि भैरव सिंह के टाइम में भी सरकार गिराने की कोशिश भंवर लाल शर्मा द्वारा की गई थी.

 आजा भंवरलाल शर्मा से यह सवाल किया गया कि आप पार्टी में वापस आ गए हैं तो उन्होंने कहा कि मैं पार्टी से गया ही कब था. जबकि भंवर लाल शर्मा का नाम बागी विधायकों में शामिल था. 

अब बगावती तेवर दिखाने वाले सचिन पायलट और उनके विधायकों की घर वापसी हो रही हैं। दरअसल, सोमवार का दिन राजस्थान की सियासत के लिए बड़ा अहम दिन रहा। सचिन पायलट ने कांग्रेस आलाकमान से बात की। 

वहीं, सोमवार को सचिन पायलट के साथ हुई बैठक में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी, अहमद पटेल के अलावा संगठन महासचिव केसी वेणुगोपालने बड़ी भूमिका निभाई। और बीते 1 माह से चल रहे इस मामले का निपटारा कराया.

कांग्रेस के वॉर रूम में चली इस बैठक में विधायकों को आश्वस्त किया गया कि उनकी सम्मान से घर वापसी होगी। उनकी मांगों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। 
कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने बैठक में विधायकों से कहा कि न ही उनको सचिन पायलट खेमे के होने के चलते टारगेट किया जाएगा और न ही किसी और कारण से।  इसके अलावा बैठक में बागी विधायकों को यह आश्वासन दिया गया गहलोत सरकार बदले की भावना से कोई कार्रवाई नहीं करेगी। यह भी भरोसा दिलाया कि उनको न्याय मिलेगा। 

इधर, इस बैठक के बाद सचिन पायलट ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम आत्मसम्मान की लड़ाई लड़ रहे थे। पार्टी पद देती है तो ले भी सकती हैं। 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button