लंबे समय से अपने नियमितीकरण के लिए परेशान अतिथि विद्वानों को अब पूर्व मंत्री इमरती देवी ने भी दिया आश्वासन

लंबे समय से अपने नियमितीकरण के लिए परेशान अतिथि विद्वानों को अब पूर्व मंत्री इमरती देवी ने भी दिया आश्वासन

भोपाल / गरिमा श्रीवास्तव:- कोरोनावायरस महामारी के दौरान अतिथि विद्वानों के आर्थिक स्थिति दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है, अतिथि विद्वानों ने गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा(NarottamMishra) से मुलाकात की जिसके बाद उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी अतिथि विद्वानों का नियमितीकरण किया जाएगा. 
 नरोत्तम मिश्रा से मुलाकात कर अतिथि विद्वानों ने पूर्व मंत्री इमरती देवी से भी मुलाकात की, और अपनी सभी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया. पूर्व मंत्री इमरती देवी(Imarti Devi) ने आश्वासन दिलाया कि कमलनाथ सरकार की शोषणकारी नीतियों की वजह से अधिक विद्वानों के साथ जो पूर्व में अन्याय हुआ है वह अब नहीं होगा. जल्द ही सभी अतिथि विद्वानों को नियमित किया जाएगा…. 
 आपको बता दें कि अभी कुछ दिन पूर्व ही एक और अतिथि विद्वान ने आर्थिक स्थिति खराब हो जाने की वजह से खुद को मौत के मुंह में धकेल दिया… अब तक कुल 5 अतिथि विद्वानों ने नियमितीकरण ना होने की वजह से और रुपयों के अभाव में अपनी जान गवा दी है. 
 अध्यक्ष सुरजीत कुमार भदौरिया ने बताया कि अतिथि विद्वानों की स्थिति इतनी बुरी हो गई है कि वह मजदूरी कर रहे हैं.. 
 सभी अतिथि विद्वान सरकार से लगातार गुहार कर रहे हैं कि उन्हें जल्दी सेवा में बहाली दी जाए.

Exit mobile version