सभी खबरें
रायसेन:- क्रेसर खदान के गड्ढे में डूबने से 12 वर्षीय की हुई मौत, लापरवाह प्रशासन अब तक नहीं पहुंची घटनास्थल पर

रायसेन-क्रेसर खदान के गड्ढे में डूबने से 12 साल के सुरेश की हुई मौत।
रायसेन से अमित दुबे की रिपोर्ट:- रायसेन के क्रेशर खदान के गड्ढे में डूब जाने सेेेेेे 12 साल के सुरेश की मौत हो गई, घटना की जानकारी प्रशासन को दी गई पर रेस्क्यू टीम नहीं पहुंची. बता दें कि यह घटना कल सुबह 10:00 बजे की है. लोगों ने लोगों ने प्रशासन और पुलिस को जानकारी दी. पर रात 8:00 बजे तक प्रशासन घटनास्थल पर नहीं पहुंचा.
परिजनों का कल से रो रो कर बुरा हाल हुुआ है, परिजन सुरेश के शरीर का फूल कर ऊपर आने का इंतजार कर रहे है. प्रशासन के इस रवैए से ग्रामीणों में आक्रोश उत्पन्न हो गया है. संपूर्ण घटना गोहरगंज तहसील से ग्राम बिनेेकागोली की है. 24 घंटे हो गए हैं मगर अभी तक रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर नहीं पहुंची है.




