नवविवाहित जोड़े ने समझाया मास्क और सैनिटाइजर का महत्व

वर – वधु ने समझाया मास्क एवं सेनेटाइजर का महत्व

बड़वानी से हेमंत नागजीरिया की रिपोर्ट:– ईद के दिन निवाली में एक अनोखी शादी देखने को मिली, जिसमे ना बैंड बाजा था ना ही घोडा । वही वर – वधु ने फेरे के पहले अपने परिवार के सदस्यों को मुंह पर मास्क लगाने एवं सेनेटाइजर से हाथ धोने का महत्व बताया । जिससे सभी कोरोना वायरस के महामारी से सुरक्षित रह सके. 

ईद के दिन सोमवार को निवाली निवासी डॉ जया माली एवं डॉ लोकेंद्र माली का विवाह सादगी के साथ सम्पन्न हुआ । दोनो परिवार के सीमित सदस्यो की उपस्थिति में सम्पन्न इस विवाह के दौरान जहाॅ सभी ने मुंह पर मास्क लगाकर रखा था वही सोशल डिस्टेंस का भी पालन करा । वर – वधु ने अपने इष्ट मित्रों से बधाईयाॅ भी सोशल मीडिया के माध्यम से ही प्राप्त कर उनका आभार व्यक्त किया ।

Exit mobile version