सभी खबरें

शिवराज सिंह चौहान 22 मई को करेंगे नई स्कीम का ऐलान

शिवराज सिंह चौहान 22 मई को करेंगे नई स्कीम का ऐलान

भोपाल / गरिमा श्रीवास्तव :- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  22 मई को नई स्कीम को लेकर ऐलान करने वाले हैं.यह नई स्कीम मजदूरों के हित में होगी. प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह स्कीम लागू की गई है. इस Scheme में बाहरी राज्यों से मध्यप्रदेश में लौट रहे मजदूरों को रोजगार दिया जाएगा. साथ ही साथ प्रदेश के सरकारी विभागों में ग्लोबल टेंडर(Global Tender) पर रोक लगाई जाएगी. स्वदेशी अपनाया जाएगा. 

 यह संपूर्ण निर्णय मंगलवार(Tuesday) को शिवराज सिंह चौहान(Shivraj Singj Chauhan) द्वारा ली गई बैठक में लिया गया. 

शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि इस वक्त गणेश जी की मूर्ति से लेकर पिचकारी सब चीन बना रहा है, पर अब स्वदेशी अपनाया जाएगा. शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मनरेगा के तहत 2000000 मजदूरों को जाब(Job) दिया जाएगा. इससे रोजगार का सृजन भी होगा और मजदूरों की जरूरत भी पूरी होगी. प्रदेश में अब तक 1400000 मजदूर आ चुके हैं. 

 आने वाले दिनों में यह देखना होगा कि यह स्कीम वाकई मजदूरों के लिए लाभदायक साबित होती है या नहीं……….. 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button