भारी बारिश व बाढ़ में उप्र और बिहार, हुई 109 की मौत, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

उप्र और बिहार : देश में भारी बारिश और बाढ़ का कहर छाया हुआ हैं। पिछले दिनों विभिन्न राज्यों में भारी बारिस और बाढ़ से जानमान , आर्थिक , यातायात जैसे भयंकर नुकसान हो चूका हैं। मध्यप्रदेश के बाद अब उत्तर प्रदेश और बिहार में बाढ़ का कहर शुरू हो चूका हैं। पिछले चार दिनों से लगातार भारी बारिश और बाढ़ की वजह से अब तक यूपी और बिहार में 109 लोगों की मौत हो चुकी हैं। मिली जानकरी के मुताबिक उप्र में 80 और बिहार में 29 लोगों की मौत हो चूकी हैं। वही बड़ी संख्या में लोग ला पता हो गए है।
बताया जा रहा है कि लखनऊ में शनिवार को 26 और रविवार दोपहर तक 35 लोगों की मौत हो गई। कुछ जगहों पर तो यातायात पूरी तरह बर्बाद हो चूका हैं। शहर झीलों में तब्दील हो चूका हैं। शहर के कई अस्पताल, दुकान, बाजार जलमग्न हो चुके हैं। भारी बारिश और बाढ़ से लोगों बहुत परेशानियों से गुजर रहे हैं। लोग अपनी मूलभूत चीजें को आपूर्ति नहीं कर पा रहे हैं।
मौसम विभाग ने जारी की अलर्ट
वहीं अभी हालत सामान्य नहीं हुआ , और मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले 24 घंटे दोनों ही राज्यों पर और भारी पड़ सकते हैं।