सभी खबरें

MP:- एक और महंगाई की मार, नया बिजली कनेक्शन होगा महंगा, जानें वजह

MP:- एक और महंगाई की मार, नया बिजली कनेक्शन होगा महंगा, जानें वजह

 

 देशभर में जहां एक तरफ पेट्रोल डीजल की कीमतों में तेजी से इजाफा हो रहा था वहीं अब मध्य प्रदेश के लोगों को महंगाई की एक और मार पड़ी है.बताते चलें कि अब मध्य प्रदेश में बिजली का नया कनेक्शन लेना महंगा पड़ेगा.

ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि नियामक आयोग ने बिजली उपभोक्ताओं को नए बिजली कनेक्शन लेने, नाम परिवर्तन कराने और लोड बढ़ाने के लिए सभी प्रकार के शुल्क में करीब 67 से 70 प्रतिशत तक की वृद्धि का प्रस्ताव रखा है.

 

इस वृद्धि के लिए विद्युत नियामक आयोग ने बकायदा सार्वजनिक सूचना जारी करते हुए दावे-आपत्तियां भी बुला दी हैं. बता दें कि नियामक आयोग द्वारा विद्युत अधिनियम 2003 के अंतर्गत द्वितीय पुनरीक्षण प्रस्तावित किया है, जिससे सभी प्रकार के सर्विस शुल्क में बढ़ोतरी का प्रस्ताव है. इस नए पुनरीक्षण से सभी श्रेणियों के उपभोक्ताओं पर बोझ पड़ सकता है.

 

नई प्रस्तावित वृद्धि के तहत सिंगल फेस 3 किलोवाट के नए बिजली कनेक्शन के लिए वर्तमान में 600 चुकाने पड़ते हैं. जबकि नई प्रस्तावित दरों के तहत 1020 रुपये चुकाने पड़ेंगे.

 यानी कुल ₹420 महंगा हो जाएगा.

थ्री फेस 5 किलोवाट मीटर कनेक्शन के लिए फिलहाल 1800 रुपये का शुल्क लगता है. वहीं, नये प्रस्ताव के तहत 3000 रुपये चुकाने होंगे.

थ्री फेज 10 किलोवाट की बिजली कनेक्शन के लिए इस समय 4800 रुपये का शुल्क लगता है. वहीं, नये प्रस्ताव के बाद अब 8000 रुपये की बढ़त हो जाएगी.

 बिजली का लोड बढ़ाने के लिए प्रति किलोवाट एंपियर वर्तमान में 750 रुपये का शुल्क लगता है. जबकि प्रस्ताव के तहत 1260 की बढ़त अब हो सकती हैं.

 

 यानी कुल मिलाकर मध्य प्रदेश सरकार जनता की कमर तोड़ने को फिर से तैयार हो गई है बताते चले कि आज मध्यप्रदेश में पेट्रोल की कीमत ₹104 से पार हो चुकी है. लोग सरकार से गुहार लगा लगा कर परेशान हो गए हैं लेकिन कोई भी इनकी सुध नहीं ले रहा. जाने और कितनी महंगाई की मार जनता पर पड़ने वाली है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button