New Delhi : अजित डोभाल से एक मुस्लिम लड़की ने रोते हुए कहा, ‘हमलोग यहं सुरक्षित नहीं हैं। दुकाने जलाई गईं…."

दिल्ली में भड़की हिंसा में अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग घायल हैं। बुधवार को हाई कोर्ट ने इस मामले में सरकार को फटकार भी लगाई है। अब केंद्र सरकार इस मुद्दे को सँभालने में जुटी है। हाई कोर्ट के फटकार के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (National Security Adviser) अजीत डोभाल (Ajit Doval) ने लोगों से बातचीत की और maujpur का दौरा भी किया। उन्होंने कहा, “पुलिस ने अपना काम बखूबी किया है। हिंसा से सभी का नुकसान होता है.”
इसी क्रम में अजित डोभाल से एक मुस्लिम लड़की ने रोते हुए कहा, ''हमलोग यहं सुरक्षित नहीं हैं। दुकाने जलाई गईं। हम स्टूडेंट हैं और पढ़ाई नहीं कर पा रहे पुलिस अपना काम नहीं कर रही है। हम बिल्कुल डरे हुए हैं। हम रात में सो नहीं पा रहे हैं सर।''
इसके जवाब में अजित डोभाल ने कहा, ''अब आप चिंत मत कीजिए। अब पुलिस काम करेगी। मैं गृहमंत्री और प्रधानमंत्री के निर्देश पर यहां आया हूं। आप इत्मीनान रखिए। इंशाअल्लाह सब ठीक होगा। टेंशन मत लीजिए। हम एक दूसरे की समस्याएं बढ़ाएं नहीं बल्कि सुलझाएं।''
#WATCH Delhi: National Security Advisor (NSA) Ajit Doval interacts with the local residents of #NortheastDelhi. While speaking to a woman resident he says, "Prem ki bhaavna bana kar rakhiye. Hamara ek desh hai, hum sab ko milkar rehna hai. Desh ko mil kar aage badhana hai." pic.twitter.com/Y1tyAz2LXQ — ANI (@ANI) February 26, 2020 “>http:// #WATCH Delhi: National Security Advisor (NSA) Ajit Doval interacts with the local residents of #NortheastDelhi. While speaking to a woman resident he says, "Prem ki bhaavna bana kar rakhiye. Hamara ek desh hai, hum sab ko milkar rehna hai. Desh ko mil kar aage badhana hai." pic.twitter.com/Y1tyAz2LXQ — ANI (@ANI) February 26, 2020
अजित डोभाल ने लोगों से मिलने के बाद उनको आश्वस्त किया की आप सब सुरक्षित हैं और आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। डोभाल ने कहा, ''मेरा संदेश सभी के लिए है। यहां कोई दुश्मन नहीं है। जो अपने देश से प्यार करते हैं, समाज से प्रेम करते हैं, पड़ोसी का भला चाहते हैं उन सभी को प्रेम से रहना चाहिए। यहां सभी एकता के साथ रहते हैं और कोई किसी का दुश्मन नहीं है। कुछ असामाजिक तत्व हैं और हम उनके साथ सख़्ती से निपटेंगे। पुलिस अपना काम करेगी। इंशाअल्लाह यहां अमन होगा।''




