
नई दिल्ली : दो दिन से बैंक कर्मचारी हड़ताल पर और अब बीमा कंपनी भी
- एफडीआई के कारण हड़ताल करने पर मजबूर कर्मचारी
नई दिल्ली /निकिता सिंह : लगातार दो दिन से बैंकों की हड़ताल के बाद अब नया मोड़ सामने देखने को मिल रहा है बिना कंपनी के कर्मचारी 17 मार्च यानी आज से हड़ताल पर बैठे दिखाई देंगे।
भारतीय बीमा कंपनी एवं कर्मचारी ओर महासचिव के अनुसार बीमा कंपनी के क्षेत्र में करीब 74 एफडीआई और एक सामान्य बीमा कंपनी के निजीकरण के खिलाफ हड़ताल का फैसला किया है। इसके साथ ही कुछ कर्मचारी वेतन की बढ़ोतरी की मांग के लिए गुरुवार को हड़ताल पर बैठेंगे।
आपको बता दें कि इस बीमा कंपनी के हड़ताल से बैंकों के साथ-साथ ट्रेड यूनियनों ने भी समर्थन दिया है लेकिन हड़ताल के कारण आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
सूत्रों के अनुसार सरकार ने आम बजट के कारण ( 2021 एवं 2022 ) में सरकारी बैंकों और बीमा कंपनी के निजीकरण की घोषणा कर दी थी। इस घोषणा के बाद बैंक कर्मचारी के साथ बीमा कर्मचारी भी काफी भड़के जिसके कारण वह हड़ताल पर बैठे हैं। इस घोषणा का असर हमने देखा कि 15 और 16 मार्च को बैंकों में हड़ताल रही। और बीमा कंपनी आज से हड़ताल पर है। देखा जाए तो 15 मार्च से 18 मार्च तक हड़ताल का दौर चल रहा है.
सरकार के अनुसार एलआईसी की वर्तमान में 32 लाख करोड़ की संपत्ति है और करीबन 40 करोड पॉलिसी धारक हैं। सरकार का दावा है कि वह एलआईसी में पारदर्शिता लाने के लिए आई.पी.ओ. ला रही है।