कभी सोचा नहीं था सिंधिया हमें दग़ा देंगे, और उस पार्टी में शामिल हो जाएंगे जिसकी वो आलोचना करते थे – दिग्विजय सिंह

बेंगलुरू – मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर ज्योतिरादित्य सिंधिया पर करारा निशाना साधा हैं। दरअसल ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीजेपी में शामिल होने के बाद से कांग्रेस उनकी आलोचना कर रही हैं। साथ ही कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेता सिंधिया पर हमलवार हैं। 

बता दे कि बुधवार को कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह बेंगलुरू में सिंधिया समर्थक विधायकों से मिलने पहुंचे थे। हालांकि उनको वहां किसी से मिलने नहीं दिया गया। इस दौरान सिंह ने कहा कि सिंधिया को कांग्रेस में लगातार महत्व दिया गया और हमेशा पदों से नवाज़ा गया। वो पार्टी में लगातार महत्वपूर्ण पदों पर रहे। उनका कांग्रेस में सफल राजनीतिक करियर था। 

दिग्विजय सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीजेपी में शामिल होने पर भी हैरानी भी जताई। साथ ही कहा कि हमने कभी नहीं सोचा था कि हमें दग़ा देंगे और बीजेपी में चले जाएंगे। सिंह ने कहा, सिंधिया उस बीजेपी में शामिल हुए जिसकी वो आलोचना करते नहीं थकते थे। ये सब भी तब जबकि कांग्रेस में लगातार उन्हें तवज्जो और पद मिलते रहे। 

Exit mobile version