सभी खबरें

बिग बॉस ओटीटी में छिड़ने लगे प्यार के तार,नेहा भसीन और प्रतीक सहजपाल की बढ़ी नजदीकियां

रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी में हर दिन इंटेर्टेन्मेंट का तड़का देखने को मिल रहा है , तो वहीँ दूसरी तरफ़ लव बर्ड्स भी देखने को अब मिल रहे हैं | प्रतीक  सहजपाल ने हाल ही में अपनी कनेक्शन अक्षरा सिंह को छोड़कर सिंगर नेहा भसीन से कनेक्शन बना लिया है। इसी बीच दोनों के बीच हुई बातचीत भी काफी सुर्खियों में है जिसमें नेहा ने प्रतीक के लिए अपनी फीलिंग्स बयां करते हुए इसे एक तरफा प्यार बताया है।

 दोनों की क्यूट नोंक-झोंक को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। प्रतीक और नेहा से पहले भी कई सेलेब्स को बिग बॉस को  घर में प्यार मिल चुका है। शो के विनर रह चुके प्रिंस नरुला ने यूं तो बिग बॉस 9 में कई लड़कियों के साथ फ्लर्ट किया था, लेकिन वो खुद को युविका चौधरी के प्यार में पड़ने से नहीं रोक सके वहीँ, बिग बॉस का 13वां सीजन कई कारणों से हिट रहा था, जिनमें से एक है शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की केमिस्ट्री। शो में दोनों को खूब पसंद किया गया था। शहनाज गिल ने कई बार नेशनल टेलीविजन पर सिद्धार्थ के लिए अपनी फीलिंग्स भी बयां की थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button