खोजें

मत पड़ना "पति-पत्नी और वो" के चक्कर में !

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

मगर जब आपसे इनका रिश्ता मजबूत हो जाता है और आप जब इनसे शादी का दवाब बनाते हैं तो ये मुंह फेर लेते हैं।

बॉलीवुड: अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री नीना गुप्ता ने एक कड़वा सच अपने प्रशंसकों के लिए एक वीडियो के माध्यम से जारी किया है।
वीडियो में यह सुना जा सकता है कि नीना गुप्ता अपने प्रशंसकों से कह रही है कि कभी भी शादीशुदा मर्द से प्यार नहीं करना चाहिए। क्योंकि वे अपनी बीवी से परेशान होकर सहानुभूति जताते हैं। मगर जब आपसे इनका रिश्ता मजबूत हो जाता है और आप जब इनसे शादी का दवाब बनाते हैं तो ये मुंह फेर लेते हैं।
मालूम हो कि नीना गुप्ता वेस्टइंडीज क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ रिलेशनशिप में थी। इस रिलेशनशिप के दौरान वह प्रेग्नेंट भी हो गई थी. जिसके बाद इन दोनों का रिलेशन ज्यादा देर नहीं चला। नीना की एक बेटी भी है जिसका नाम मसाबा है।
हाल ही में नीना गुप्ता बधाई हो फिल्म में नजर आई थी। जिसमें वह एक मां का किरदार निभा रही थी।टिकट खिड़की पर यह फिल्म हिट साबित हुई थी।

Exit mobile version