शिवपुरी/श्योपुर:- लखनऊ से NDRF की टीम पहुंची श्योपुर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, मंत्रालय में आपात बैठक शुरू

लखनऊ से NDRF की टीम पहुंची श्योपुर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, मंत्रालय में आपात बैठक शुरू
शिवपुरी/श्योपुर:- शिवपुरी और श्योपुर जिले के 200 से ज्यादा गांव बाढ़ की वजह से जलमग्न हुए हैं.सोमवार को रेस्क्यू के लिए हेलीकाप्टर रवाना हुए, शिवपुरी के 22 गांव से अनेक लोगों को रेस्कयू किया गया।
शिवपुरी में लगातार भरी बारिश हो रही है,बीते 24 घंटे में 470 मिमी बारिश दर्ज की गयी।
वहीं मनीखेड़ा डैम के 10 गेट खोले गए है।
मंत्रालय में आपात बैठक शुरू:-
बाढ़ को देखते हुए अब मंत्रालय में आपात बैठक शुरू हो गयी है, वहीं मप्र ने पड़ोसी राज्यों से भी मदद मांगी है।
जिसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने मदद की है और लखनऊ से एक एनडीआरएफ की टीम श्योपुर पहुंच रही है।
यह जानकारी बैठक में पीएस गृह राजेश राजौरा ने दी
शिवपुरी जिला कलेक्टर ने बताया कि 100 लोगों को आज सुबह बचाया गया है ।श्योपुर कलेक्टर ने बताया कि पोहरी और कोलारस क्षेत्र में कुछ लोग फंसे हैं।
उन्हें रेस्क्यू किया जा रहा है
वहीं डोंगर, बिछी गांव में लोग पेड़ पर फंसे हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.
दतिया में भी बाढ़:-
शिवपुरी और श्योपुर जलमग्न था ही कि अब दतिया जिले में भी बाढ़ आ गयी है,
दतिया कलेक्टर ने बताया 6 गांव में पानी ज्यादा है । मंदिर में 2 पुजारी फंसे हैं।
उन्हें वोट ऑपरेशन से बचाने का काम जारी है।
ग्वालियर कलेक्टर ने बताया कि सुबह एनडीआरएफ टीम ने पानी मे फसी एक बस को रेस्क्यू किया गया. मोहना, करैया गांव से सुबह लोगो को रेस्क्यू किया गया
हांलाकि मौसम खराब होने के कारण एयरफोर्स का रेस्कयू अभियान अभी शुरू नहीं हुआ है,
आपात बैठक में सीएम शिवराज ने दिए ये निर्देश,कहा हमें अपने वायु सेना पर है गर्व:-
प्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने बताया कि लगातार बारिश हो रही है। लोगो को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है ।
मोबाइल नेटवर्क बाधित है इसे ठीक करने का काम जारी है जिससे लोगो से संपर्क किया जा सके,
आपात बैठक में मुख्यमंत्री ने कलेक्टरो से कहा कि सभी बांध सुरक्षित है,किसी तरह की अफवाह न फैलने दें,
एयरफोर्स के रेस्कयू ग्रुप कैप्टन शेरावत ने बताया कि हमारी 5 टीम तैयार है लेकिन बादल काफी नीचे है
हमारी प्राथमिकता लोगो को बचाने की है, हम कोशिश कर रहे हैं,
मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान कहा हमे अपनी वायुसेना पर गर्व है.आप जैसे ही ऑपरेशन शुरू करे बिछी गांव के पेड़ पर रात भर से फसें तीन लोगों को प्राथमिकता से बचाए
बैठक के दौरान डीजी होमगार्ड ने बताया कि हमारी टीम सभी जिलों में मौजूद है, लोगो को निरंतर बचाने का काम जारी है
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कम्युनिकेशन नेटवर्क जल्द ठीक करने के निर्देश दिए, उन्होंने कहा की जरूरत हो तो अधिकारी दिल्ली में विभाग से बात करे साथ ही भोजन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराया जाए
.jpeg)

.jpeg)

