
पिपरिया कृषि उपज मंडी में चना खरीदी की प्राप्त शिकायत में नायब तहसीलदार द्वारा कि गई जांच
पिपरिया से दिलीप सिंह रघुवंशी की रिपोर्ट:– पिपरिया कृषि उपज मंडी में चना खरीदी की प्राप्त शिकायत में नायब तहसीलदार द्वारा जांच की गई. जांच में पाया गया कि कृषक उमेश सिंह रघुवंशी, राधेश्याम रघुवंशी, कलीराम रघुवंशी के माध्यम से जिस चने का विक्रय किया गया है वह अन्य व्यक्तियों का पाया गया है.
एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी ने इन तीनों किसानों द्वारा किए गए चने के विक्रय को निरस्त करने के साथ इन पर कार्यवाही करने के निर्देश जारी किए.