झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले नक्सलियों का बड़ा हमला, पुलिस के चार जवान शहीद 

रांची /खाईद जौहर – झारखंड में विधानसभा चुनाव नज़दीक है, लेकिन उस से पहले ही राज्य में नक्सलियों की दशहत फैल गई हैं। झारखंड में वोटिंग से पहले नक्सलियों ने बड़ा हमला बोला है। इस हमले में पुलिस के 4 जवान शहीद हो गए हैं। बताया जा रहा है कि ये हमला लातेहार जिले के चंदवा थानाक्षेत्र में हुआ। इन नक्सलियों ने घात लगाकर पीसीआर वैन को निशाना बनाया। जिसमें  पुलिस के 4 जवान शहीद हो गए। 
 
बताया जा रहा है कि शहीद पुलिसकर्मियों की पहचान एएसआई सुकरा उरांव और होमगार्ड के जवानों सिकंदर सिंह, जमुना प्रसाद और शंभू प्रसाद के रूप में हुई हैं। 

 

लातेहार में वीर जवानों पर किया गया हमला कायरता है। मैं इस नृशंस हमले की कड़ी निंदा करता हूं। हमारे बहादुर सुरक्षाकर्मियों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। पूरा झारखण्ड और देश बहादुर शहीदों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

— Raghubar Das (@dasraghubar) November 22, 2019

 

वहीं, इस घटना के बाद मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी ट्वीट कर दुःख जताया। साथ ही शहीद पुलिसकर्मियों के परिवार को भरोसा दिलाया कि पूरा झारखंड और देश बहादुर शहीदों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हैं। 

उल्लेखनीय है कि झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरणों में मतदान होगा। 30 नवंबर को राज्य में पहले चरण के लिए मतदान होने हैं। जबकि मतगणना 23 दिसंबर को होगी। 

Exit mobile version