20 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

नरसिंहपुर: होनी थी नॉर्मल डिलेवरी, लेकिन किया ऑपरेशन, फिर गलती से काट दी दूसरी नस, हुई मौत 

नरसिंहपुर: होनी थी नॉर्मल डिलेवरी, लेकिन किया ऑपरेशन, फिर गलती से काट दी दूसरी नस, हुई मौत 

नरसिंहपुर – नरसिंहपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। जहां अग्रवाल हॉस्पिटल में डॉक्टर की लापरवाई सामने आई हैं। दरअसल इस हॉस्पिटल में एक महिला मरीज़ को भर्ती किया गया था। जिसकी डिलेवरी होनी थी। बताया जा रहा है कि डिलेवरी नॉर्मल होनी थी, लेकिन डॉ सरिता अग्रवाल ने ऑपरेशन कर दिया। 

इस ऑपरेशन के दौरान डॉ सरिता अग्रवाल के हाथों एक बड़ी गलती हो गई। डॉ सरिता अग्रवाल के हाथों गलती से दूसरी नस कट गई। इसके बाद उन्होंने जल्दबाजी में घबराकर दूसरा आपरेक्शन कर दिया। जब मरीज़ की हालत में कोई सुधार नही हुआ तो महिला मरीज़ को जबलपुर रेफर कर दिया गया। हालांकि इस दौरान महिला की मौत हो गई। 

बता दे कि इस दर्दनाक हादसे के बाद माँ का एक दिन का बच्चा भी अलग हो गया हैं। 

वहीं, इस हादसे के बाद महिला के पति ने नरसिंहपुर थाना प्रभारी को महिला डॉ सरिता अग्रवाल के खिलाफ FIR कर कड़ी से कड़ी कार्यवाई करने की मांग की हैं।

वहीं दूसरी तरफ अपनी गलती पर पर्दा डालते हुए डॉ सरिता अग्रवाल ने अपना बचाव किया हैं। 

 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।