सभी खबरें

अब धोनी की टीम में जगह नहीं बनती है – सुनील गावस्कर  

भारतीय टीम के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी का टीम इंडिया में अब जगह नहीं बनती हैं।  गावस्कर का मानना है कि टीम मैनेजमेन्ट को धोनी की जगह जल्द ही दूसरे विकल्प तलाशने होंगे। अब उनको सम्मान के साथ विदाई कर देना चाहिए। 

हालांकि धोनी की जगह खेल रहे पंत का प्रदर्शन अब तक निराशाजनक रहा है। पंत के प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि पंत एक धाकड़ बल्लेबाज होंगे | लेकिन अभी तक एक ही गलती को दोहराया जा रहा है, लेकिन वे अपनी गलती से जल्द सीख लेंगे। अगर पंत की जगह खिलाना हो तो दूसरे नए युवा बल्लेबाज को देखना चाहिए।   

कोहली ने धोनी का किया बचाव 

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने शनिवार को पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ की । कोहली ने कहा था कि 38 साल के इस खिलाड़ी का कोई विकल्प नहीं है। 'आप चाहे मानें या नहीं अनुभव हमेशा से मायने रखता है। इस बात को कई खिलाड़ियों ने साबित भी किया हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के उम्र नहीं ,उनका खेल देखा जाता है। उम्र तो महज़ एक आकड़ा भर है।  यहाँ तक की धोनी इसको अपने करियर में कई बार साबित भी कर चुके हैं।   

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button