
नरसिंहपुर सीएमएचओ बदले गए, डॉक्टर पी सी आनंद संभालेंगे पदभार
नरसिंहपुर जिले में लगातार कोरोनावायरस मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. जिसे ध्यान में रखते हुए जिला कलेक्टर वेद प्रकाश ने डॉ एन यू खान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी का प्रभार अस्थाई और आगामी आदेश तक डॉक्टर पी सी आनंद वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ जिला चिकित्सालय को सौंपा है.
मध्य प्रदेश में लगातार पुराना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. ऐसे में सरकार लगातार प्रयास कर रही है कि जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए बेहतरीन स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराई जाए.