विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ पर साधा निशाना

भोपाल/प्रियंक केशरवानीः- पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव बीते शुक्रवार को समाप्त हुए हैं। जिनमें से 4 राज्यों में बीजेपी और एक में आप के समक्ष निर्णय आया है। इस चुनाव में कांग्रेस को कहीं से भी जीत हांसिल नहीं हो पाई जिसके चलते मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री और एमपी कांग्रेस पर निशाना साधा है।
दरअसल, चुनाव की तैयारियों को लेकर कमलनाथ ने प्रदेश में घर चलो घर-घर चलो अभियान की शुरूआत की थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस लोगों के घर जाएगी और उनके मुद्दों को सरकार के सामने रखेगी। लेकिन पांच राज्यों में मिली करारी हार के बाद गृहमंत्री मिश्रा ने कमलनाथ और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कमलनाथ जी के घर-घर चलो अभियान को कांग्रेस ने बहुत अच्छी तरीके से स्वीकार किया और पांच राज्यों में घर बैठ गई। हिन्दुस्तान का प्रमुख पांच राज्यों के चुनाव में कांग्रेस को घर बिठालने का काम किया है, आब दो प्रांत बचे है एक छोटा सा छत्तीसगढ़ और राजिस्थान है अगले चुनाव में यहां भी घर बैठ जाएंगे। कमलनाथ जी तो वैंसे भी समझदार हैं। वो परसों ही घर चले गए।




