नरोत्तम मिश्रा की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा-नहीं रहेगा कोई "बेरोजगार" सबको मिलेगा "रोजगार"

नरोत्तम मिश्रा की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा-नहीं रहेगा कोई “बेरोजगार” सबको मिलेगा “रोजगार”

 भोपाल/गरिमा श्रीवास्तव:- गृह मंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की. जिसमें कोरोनावायरस पर मुख्य चर्चा की गई. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि आप सभी मजदूरों को रोजगार दिया जाएगा. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान “नहीं रहेगा कोई बेरोजगार,  सबको मिलेगा रोजगार” योजना की शुरुआत 22 मई से करेंगे. 

दूसरी तरफ सरकार ने ग्लोबल टेंडर पर भी रोक लगा दी है। यानी की अब लोकल चीजों पर ही जोर दिया जाएगा. मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मंदिर अगर गौशाला बनाना चाहेंगे तो उनकी सरकार मदद करेगी. साथ ही साथ यह भी बताया कि मनरेगा में कार्य कर रहे मजदूरों को 11 करोड़ की राशि मिलेगी. 

Exit mobile version