MP:- अस्पतालों में तय दर से ज्यादा रुपए लेने वालों पर होगी FIR:- नरोत्तम मिश्रा

MP:- अस्पतालों में तय दर से ज्यादा रुपए लेने वालों पर होगी FIR:- नरोत्तम मिश्रा

 

 मध्यप्रदेश में जिस तरह कोरोना महामारी चरम पर है उसी तरह कई अस्पताल प्रबंधन की मनमानी भी सामने आ रही है वह लोगों से मरीजों को भर्ती करने दवाई इत्यादि के नाम पर मनमाने रुपए वसूल कर रहे हैं.

 जिसके बाद अब गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सख्ती कर कड़े आदेश दिए हैं उन्होंने कहा है कि अब तय दर से ज्यादा रुपए लेने वालों पर एफ आई आर दर्ज की जाएगी.

 पत्रकारों से चर्चा के दौरान गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि खुले में कालाबाजारी और लूटपाट साथ ही मजबूरी का फायदा उठाने वाले अस्पतालों और मेडिकल संचालकों पर कार्रवाई की जाएगी. यह बात हमने पहले भी कही थी और अब भी कह रहे हैं कि किसी भी तरह की मनमानी मध्यप्रदेश में नहीं चलेगी.

 पास के थाने में लूटमार की शिकायत कर सकते हैं परिजन :- 

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मध्यप्रदेश में अगर कहीं पर भी मरीजों के साथ इस तरह की लूट मारी की जाती है तो वह पास के थाने में शिकायत कर सकते हैं जिसके बाद तत्काल जांच कर कार्रवाई की जाएगी

Exit mobile version