सभी खबरें
नर्मदापुरम : माहौल बिगाड़ने की कोशिश, दरगाह में पोता भगवा रंग, चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात

होशंगाबाद : मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम (होशंगाबाद) से बड़ा मामला सामने आया है जहां ज़िले में कुछ लोगों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है।
बताया जा रहा है कि सेमरी हरचंद रोड पर पड़ने वाली मजार पर अराजकतत्व ने तोड़फोड़ तो की ही, साथ ही दरगाह में भगवा रंग पोत दिया।
वहीं, सुबह जैसे ही मुस्लिम समाज के लोगों ने इसे देखा तो उन्होंने इसका कड़ा विरोध किया, साथ ही चक्का जाम भी कर दिया।
इधर, सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामलें को शांत कराया। बताया जा रहा है कि अभी बाबई में हालात तनावपूर्ण हैं। पुलिस की टीम यहां चप्पे चप्पे पर निगरानी रखी हुई है। इसके अलावा इस मामलें में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
पुलिस का कहना है कि मामला की जांच की जा रहीं है, जल्द ही ऐसा करने वालों को गिरफ्तार किया जाएगा।




