सभी खबरें

नरेंद्र सिंह तोमर ने अपने बयान को लेकर दी सफाई, बोले कृषि कानूनों को वापस लाने का नहीं है कोई इरादा… 

नरेंद्र सिंह तोमर ने अपने बयान को लेकर दी सफाई, बोले कृषि कानूनों को वापस लाने का नहीं है कोई इरादा… 

नई दिल्ली/निशा चौकसे:- केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बयानों में लगातार बदलाव देखा जा रहा है हाल ही में उन्होंने यह बयान दिया कि रद्द कृषि कानूनों को वापस लाने की सरकार की कोई योजना नहीं है. उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कृषि कानूनों की रणनीति को समझाने में असफल रहे इसलिए उन्होंने किसानों का मान रखने के लिए कृषि सुधार कानूनों को वापस लेने का निर्णय किया है. 

कांग्रेस पर साधा निशाना
नरेंद्र सिंह तोमर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेसी अपनी असफलताओं पर पर्दा डालने के लिए भ्रम फैलाने का काम करते हैं. इससे किसानों को सावधान रहना चाहिए. यह बयान तोमर ने अपने बयान को लेकर हुए विवादों की सफाई देने के लिए दिया है. 

नागपुर में दिया था तोमर ने यह बयान
बीते शनिवार को नरेंद्र सिंह तोमर ने महाराष्ट्र के नागपुर में एक कार्यक्रम को संबोधन करने के दौरान कहा था कि कृषि कानून 70 साल की आजादी के बाद का सबसे बड़ा रिफॉर्म था लेकिन कुछ लोगों के विरोध के कारण उसे वापस लेना पड़ा. साथ ही तोमर ने कहा था कि हम एक कदम पीछे हटे हैं लेकिन फिर आगे बढ़ेंगे सरकार आगे की सोच रही है हम निराश नहीं हैं बस किसानों को समझाने में असमर्थ रहे क्योंकि किसान इस देश की रीढ़ हैं. जिस पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पलटवार करते हुए कहा था कि यह सरकार का अहंकार है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button