कैलाश विजयवर्गीय ने ममता सरकार को घेरा, कहा पश्चिम बंगाल में आतंकवादियों को दी जा रही है शरण

कैलाश विजयवर्गीय ने ममता सरकार को घेरा, कहा पश्चिम बंगाल में आतंकवादियों को दी जा रही है शरण

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के राष्ट्रीय महासचिव ने रविवार को पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सरकार पर राज्य में माओवादियों और आतंकवादियों को आश्रय देने के लिए तीखा हमला किया।
 विजयवर्गीय ने कहा कि “पश्चिम बंगाल आतंकवादियों और माओवादियों की शरण स्थली बन गई है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि राज्य सरकार ऐसे लोगों को संरक्षण दे रही है।

 इसके साथ ही उन्होंने बिहार चुनाव पर की बातें की.बिहार चुनाव के बारे में बोलते हुए, भाजपा नेता ने कहा कि नीतीश कुमार ने चुनावों में किए गए वादों को पूरा किया.. 
 इसके साथ ही उन्होंने कृषि बिल की बात करते हुए कहा कि पास किए गए बिल किसानों के लिए फायदेमंद हैं 
 और देश में जो विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं,  वे राजनीति से प्रेरित थे।
“मैंने पंजाब में कई किसानों से बात की। मंडियों में बेचने के लिए, उन्हें माल और परिवहन के नाम पर लगभग छह से आठ प्रतिशत का कर चुकाना पड़ता है। 
 प्रधानमंत्री ने यह बात तब कही है कि एमएसपी बनी रहेगी.

Exit mobile version