.jpeg)
फिर से कोरोना को दावत:- मध्यप्रदेश में शुरू हुई निकाय चुनाव की तैयारी, 24 जून को बीजेपी ने बुलाई प्रदेश कार्यसमिति की बैठक
मध्यप्रदेश में कोरोना की रफ्तार अब धीमी पड़ चुकी है. पर फिर भी विशेषज्ञों ने कहा है कि कोरोना की लहर आ सकती है और तीसरी लहर में सबसे ज्यादा खतरा बच्चों को हो सकता है.
पर मध्य प्रदेश में भाजपा एक बार फिर से कोरोना को दावत देने की तैयारी में जुट गई है. बीजेपी ने नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियां करनी शुरू कर दी है. अभी कोरोना की स्थिति पर काबू पाया नहीं गया था कि चुनाव कराने की तैयारियां जोरों शोरों पर शुरू हो गई. मध्य प्रदेश भाजपा ने 24 जून को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक बुलाई है.
प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा की अपनी नई टीम के साथ यह पहली बैठक होगी. इस बैठक का शुभारंभ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे.
बताते चलें कि मध्यप्रदेश में काफी दिनों से नगरी निकाय चुनाव टाला जा रहा है. गौरतलब है कि ज्यादातर नगरीय निकायों का कार्यकाल 2019 में ही समाप्त हो चुका है जिसके बाद कोरोना की वजह से चुनाव को डाला जा रहा है.