सभी खबरें

कोर्ट जा सकती है प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन, 12 जुलाई से ऑनलाइन पढ़ाई और एग्जाम नहीं लेने पर अड़े

कोर्ट जा सकती है प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन, 12 जुलाई से ऑनलाइन पढ़ाई और एग्जाम नहीं लेने पर अड़े

 

 

 

 भोपाल:- मध्य प्रदेश में अब शिवराज सरकार वर्सेस प्राइवेट स्कूल हो गया है. सरकार और प्राइवेट स्कूल संचालक इस वक्त आमने-सामने आ गए हैं वजह है स्कूल फीस और ट्यूशन फीस के मुद्दे..

 बताते चलें कि स्कूल संचालक पूरी फीस लेना चाहते हैं जबकि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्कूल नहीं खोलने और सिर्फ ट्यूशन किसी लेने का ऐलान किया है.

इसके बाद अब प्राइवेट स्कूलों की संस्था एसोसिएशन ऑफ अन एडेड प्राइवेट स्कूल्स मध्य प्रदेश के पदाधिकारियों इस मुद्दे को लेकर कोर्ट जा सकते हैं. पदाधिकारियों का कहना है कि सरकार अपने बनाए नियमों को ताक पर रखकर एकपक्षीय आदेश निकाल रही है इसीलिए अब अनिश्चितकालीन हड़ताल भी शुरू कर रहे हैं 12 जुलाई से स्कूल संचालक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे जिससे ऑनलाइन पढ़ाई और फर्स्ट टर्म एग्जाम नहीं हो सकेंगे.

 12 तारीख की अनिश्चितकालीन हड़ताल में मिशनरी स्कूल भी शामिल होंगे इस तरह से प्रदेश के करीब 30000 प्राइवेट स्कूलों में चल रही ऑनलाइन कक्षाएं बंद हो जाएंगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button