"मुसलमान भारतीय है ना कि पाकिस्तानी", मेरठ SP का वीडियो वायरल होने पर बोली मायावती

उत्तर से खाईद जौहर की रिपोर्ट – नागरिक संशोधन ऐक्ट के ख़िलाफ़ उत्तर प्रदेश में हिंसक प्रदर्शन हुआ। इस हिंसक प्रदर्शन में पुलिस का भी असली रूप देखने को मिला। उत्तर प्रदेश पुलिस ने कई जगहों पर लाठीचार्ज किया, तो कई जगहों पर पुलिस के लोग गुंडागर्दी करते हुए नज़र आए। हालही में एक सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के मेरठ में सिटी एसपी अखिलेश नारायण सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ हैं। जो इस समय चर्चा का विषय बना हुआ हैं। 

इस वीडियो में देखा गया है कि एसपी मेरठ अखिलेश नरायण सिंह नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन कर रहे कुछ लोगों को धमकाते हैं। इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों को पाकिस्तान जाने की हिदायत भी देते हैं। 

 

2. ऐसे सभी पुलिसकर्मियों की उच्च स्तरीय न्यायिक जाँच होनी चाहिये और दोषी होने के सही सबूत मिलने पर फिर उनको तुरन्त नौकरी से बर्खास्त करना चाहिये। बी.एस.पी. की यह माँग है।

— Mayawati (@Mayawati) December 29, 2019

 

एसपी मेरठ अखिलेश नरायण सिंह की ये वीडियो वायरल होने के बाद बवाल मचा हुआ हैं। कई राजनीतिक दलों की ओर से मेरठ एसपी की आलोचना की गई हैं। इसी कड़ी में अब बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो मायावती ने भी इसकी आलोचना की हैं। साथ ही उन्होंने ट्वीट करते हुए मेरठ एसपी सिटी को बर्खास्त करने की भी मांग की हैं। 

मायावती ने ट्वीट करते हुए लिखा की – उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में वर्षों से रह रहे मुसलमान भारतीय है ना कि पाकिस्तानी यानी CAA/NRC के विरोध-प्रदर्शन के दौरान खासकर उत्तर प्रदेश के मेरठ SP सिटी द्वारा उनके प्रति साम्प्रदायिक भाषा/टिप्पणी करना अति निन्दनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसे सभी पुलिसकर्मियों की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच होनी चाहिये और दोषी होने के सही सबूत मिलने पर फिर उनको तुरन्त नौकरी से बर्खास्त करना चाहिये। बीएसपी की यह मांग हैं। 
 

 

Exit mobile version