इंदौर:-नगर निगम की गाड़ी ने 14 वर्षीय बच्चे की ठेली को पलटा, डबडबाई आँखों से बच्चे ने बताई यह बात

इंदौर:-नगर निगम की गाड़ी ने 14 वर्षीय बच्चे की ठेली को पलटा, डबडबाई आँखों से बच्चे ने बताई यह बात 

इंदौर/गरिमा श्रीवास्तव :- मानवता को शर्मसार करने की घटना सामने आई है. एक 14 साल का बच्चा अंडे बेचकर अपना घर चलाता है. तभी नगर निगम की गाड़ी आती है और ठेली पलट कर चल देती है. बच्चे की डबडबायी आंख और भर्राई हुई आवाज़ सारा दर्द बयां करती है.

बच्चे ने कहा कि इन लोगों ने बोला “भागो यहाँ से,  और इनके चक्कर में हमारे सारे अंडे फूट गए”.

सारे अंडे जमीन पर बिखरे पड़े हैं. और बच्चा रोए जा रहा है पर इससे नगर निगम के अधिकारियों को कोई असर नहीं होगा.

क्योंकि यह सब तो आम बातें हैं. यहां तो बड़े-बड़े अधिकारियों की गाड़ी किसी की सब्जी की टोकरी कुचल देती है तो किसी गरीब के ठेले से केले गाड़ी में डलवा लिए जाते हैं. कुछ नहीं होता. किसी का वीडियो वायरल हो गया तो थोड़ा-बहुत हर्जाना मिल जाता है. और जिसका नहीं हुआ उसका परिवार उस दिन भूखा मर जाए किसी से कोई मतलब नहीं.. आए दिन देखा जा रहा है कि मानवता मरती जा रही है… गरीबों के पेट पर लात मारने को हर कोई तैयार है बजाए उसकी थोड़ी भी मदद करने के. 

हाँ याद करने के लिए भारत के पूंजीपति अम्बानी विश्व के पांचवे रईस हैं. 

वीडियो देखें :- 

https://www.facebook.com/100003312514523/posts/3077791155674605/?d=n

Exit mobile version