नगरीय निकाय चुनाव : बीजेपी से चार और कांग्रेस से दो महिलाओं के नामों पर सुगबुगाहट तेज़

मध्यप्रदेश/भोपाल : मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनावों की तैयारियां जोरों पर है, पर नगरीय निकाय चुनाव कब तक संपन्न होंगे इसकी कोई जानकारी नहीं हैं। लेकिन अब खबर है कि चुनाव जल्द हो सकते हैं। माना जा रहा है कि 3 मार्च को अंतिम मतदाता सूची जारी होने के बाद कभी भी चुनाव की घोषणा हो सकती हैं। वहीं, बीजेपी और कांग्रेस ने भी निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। दोनों ही पार्टियां जिताऊ उम्मीदवार की तलाश में हैं।
दरअसल, नगर निगम चुनाव…ओबीसी वर्ग की महिला के लिए महापौर की सीट आरक्षित हो जाने के बाद भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने अपने अपने उम्मीदवारों की तलाश तेज़ कर दी हैं। उम्मीदवारों की तलाश के बीच ये खबर सामने आई है कि बीजेपी से चार और कांग्रेस से दो महिलाओं के नामों पर सुगबुगाहट तेज़ हैं।
कौन है वो महिलाएं, जानें यहां
कांग्रेस से विभा पटेल
बताया जा रहा है की महापौर पद के लिए कांग्रेस की ओर से पूर्व महापौर विभा पटेल ने भी अपनी सक्रियता बढ़ा दी हैं। अभी बैनर-पोस्टर पूरे शहर में नजर आ रहे हैं।
कांग्रेस से मोना साहू
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के साथ पैदल नर्मदा परिक्रमा करने वाले रवींद्र साहू ‘झूमरवाला’ पत्नी मोना के लिए कांग्रेस से टिकट मांग रहे हैं। उनका तर्क है कि यहां साहू समाज के डेढ़ लाख वोट हैं।
बीजेपी से चंद्रमुखी यादव
वर्ष 2004 में तत्कालीन मेयर विभा पटेल को पद से हटाने के बाद भाजपा ने चंद्रमुखी को महापौर बनाया था। एक सप्ताह बाद परिषद भंग हो गई थी।
बीजेपी से मालती राय
1999 में पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षण पर भोपाल जिला भाजपा ने मालती का सिंगल नाम प्रस्तावित किया था। 2004 में पार्षद रहीं। अभी नरेला की प्रभारी हैं।
बीजेपी से कृष्णा गौर
गोविंदपुरा विधायक कृष्णा गौर 2009 से 2014 तक महापौर रहीं। सामान्य महिला सीट होने पर भी भाजपा ने पिछड़ा वर्ग से गौर को उम्मीदवार बनाया था।
बीजेपी से कुसुम प्रजापति
पूर्व परिषद अध्यक्ष रामदयाल प्रजापति ने अपनी पत्नी कुसुम प्रजापति का नाम आगे बढ़ाया हैं। रामदयाल प्रजापति करीब तीन दशक से भाजपा में सक्रिय हैं।