ताज़ा खबरेंराज्यों सेसभी खबरें

निकाय चुनाव : कांग्रेस को झटका, पार्षद प्रत्याशी BJP में शामिल

भोपाल : मध्य प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव दो चरणों में हो रहा है, पहला चरण के लिए मतदान 6 जुलाई को हो गया है, अब दूसरे चरण का मतदान 13 जुलाई को होना है। लेकिन उससे पहले एक बार फिर कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। ये झटका कांग्रेस को कटनी में लगा है।

मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी दीनदयाल उपाध्याय वार्ड से निशा मिश्रा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व भाजपा प्रदेश अध्य्क्ष वी डी शर्मा के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

इससे पहले कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी रहे रूपचंद चिनी चेलानी भी अपने समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल हो गए है।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा (BJP) ने पूरी ताकत लगा रखी है, एक तरफ भाजपा प्रचार में जुटी है तो दूसरी तरफ वह नेताओं को अपने पाले में करने का काम भी बखूबी कर रहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button