ताज़ा खबरेंराज्यों से

निकाय चुनाव : इन 5 सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार लगभय तय, लेकिन यहां फंसा पेंच

भोपाल : मध्यप्रदेश में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की तरफ से कौन उम्मीदवार होगा इसको लेकर मंथन का दौर चल रहा हैं।

मिली जानकारी के अनुसार भाजपा की प्रदेश चुनाव समिति और कोर ग्रुप ने 16 नगर निगमों में से पांच सीटों पर सिंगल नाम तय कर दिए हैं। इनमें उज्जैन से मुकेश टटवाल, रतलाम से अशोक पोरवाल, सतना से योगेश ताम्रकार, छिंदवाड़ा से जितेंद्र शाह और बुरहानपुर नगर निगम में महापौर प्रत्याशी माधुरी पटेल के नाम तय हो गए हैं।

लेकिन भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में बड़ा पेंच फंस गया है।

खबरों के अनुसार भोपाल में पूर्व पार्षद मालती राय को टिकट दिलाने के लिए विधायक, मंत्री, पूर्व महापौर सब एक हो गए हैं। हालांकि, पूर्व पार्षद राजो मालवीय का नाम भी चल रहा है। राजो 1999 में महापौर का चुनाव हार चुकी हैं। 90 के दशक से संघ परिवार और भाजपा में सक्रिय हैं। इतना ही नहीं चर्चा इस बात की भी है कि पार्टी गोविंदपुरा विधायक कृष्णा गौर को फिर से महापौर चुनाव लड़ा सकती है।

वहीं, इंदौर में पेंच फंसा है क्योंकि सबसे बड़े दावेदार रमेश मेंदोला को प्रत्याशी चयन की संभागीय समिति में सदस्य बनाया गया है। खबरों की मानें तो इंदौर से युवा चेहरा और ब्राह्मण वोट बैंक साधने के लिए डॉ. निशांत खरे, उमेश शर्मा और पुष्यमित्र भार्गव का नाम चर्चा में है।

बहरहाल, अब पार्टी भोपाल-इंदौर से किसको अपना उम्मीदवार बनाती है इसको लेकर हलचल तेज़ हो चली है। कहा जा रहा है कि आज कल में पार्टी सभी जगहों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर देगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button