जिस नगर निगम ने कि थी शराब कि दुकाने सिल,वही अब कमाने के लिये बना रहे है, शराब कि दुकाने

जिस नगर निगम ने कि थी शराब कि दुकाने सिल,वही अब कमाने के लिये बना रहे है, शराब कि दुकाने.

भोपाल/निकिता सिंह ऐसा पहली बार हो रहा है कि नगर निगम के बीएमसी ने कमाई करने के लिए एक दुकानों का निर्माण करने जा रहे है. जिसके द्वारा वे 20 स्थानों पर शराब की दुकाने बनवायेंगे। इस दुकानों को बनाने में करीबन सवा करोड़ रूपए का खर्च होगा। दुकाने बनने के बाद फिर नगर निगम इसे शराब के लिए किराये पर देंगे और पैसे कमाएंगे।

दरअसल आबकारी विभान ने एक संशोधन किया है.इसमें ठेकेदारों से बात करके कहा गया है कि जिन भी शहरो में नगर निगम की दुकाने खुलेंगी वही दुकानों पर शराब की दुकाने खोली जाएँगी। इस बात की जानकारी नगर निगम प्रशासन को लगी.जिसके बाद यह निर्णय हुआ कि शहर के 19 जॉन में शराब की 20 दुकाने खोलने का फेसला लिया गया है.  नगर निगम के बीएमसी ने इसके लिए टेंडर भी चालू कर दिया है. हर एक दुकान करीबन 450 वर्गफीट की होंगी। और इस निर्माण में करीबन छह लाख रूपए का खर्चा बताया गया है.

नगर निगम का कहना है कि शराब की दुकानों के ठेके ज्यादातर किराये की दुकानों पर ही चलाये जाते है. जिससे मुनाफा काफी ज्यादा होता है.  अगर नगर  निगम एक बार पैसा लगाकर दुकान का  निर्माण कर दे.तो कई सालो तक किराये के पैसे से ज्यादा से ज्यादा रेवेन्यू मिलेंगी। आपको बता दे कि  नगर निगम पैसा कमाने के लिए शराब की दुकानों का सहारा ले रही है.

Exit mobile version